चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के चिल्ला माफी में मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक वृद्ध डूब गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जब उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
चिल्ला माफी निवासी राम प्रकाश ने बताया कि उनके पिता चुनवाद प्रसाद (65) बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे नदी में नहाने गए थे। नहाने के बाद बाहर निकलते समय पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो नदी किनारे गए तो किनारे पर कपड़े व चप्पल पड़ी थी। बताया कि ग्रामीणों के साथ नदी में घुसकर तलाश की तो कुछ दूर पर पिता का शव मिल गया। शव बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पिता की मौत की जानकारी होने पर मां सुकरी देवी, भाई राजकिशोर, बहन भोला देवी, शकुंतला और रानी का रो-रोकर बेहाल हो गईं। थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने बताया कि परिजनों ने नदी में डूबने से मौत होने की जानकारी दी है।