फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्याओं के खुलासे की मांग कर सपाईयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-3- हत्याकांड का खुलासा कराने की मांग कर डीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने जनपद में बढ़ रही हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं व चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यालय के कलक्ट्रेट परिसर के पास प्रदर्शन किया। सपाइयों ने राज्यपाल संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल संबोधित डीएम को सौंपे गए तीन सूत्रीय ज्ञापन में कहा कि जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दो जनवरी को मानिकपुर के खोवा व्यापारी अंतिमलाल कुशवाहा की हत्या कर दी गई। खोह स्थित पुलिस लाइन के समीप भेंड पालक पिता-पुत्र की हत्या कर भेंड़े लूटने के मामले का खुलासा अभी तक नहीं हो सका। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में नाकाम है। कहा कि हत्या, लूट, टप्पेबाजी, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मांग किया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराकर पीड़ित के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए। इस दौरान उपाध्यक्ष गुलाब खां, महासचिव अनिल शर्मा, भरत दिवाकर, नरेंद्र यादव, रमेश यादव, चंद्रभान सिंह, गया प्रसाद, बाला प्रसाद, सुभाष पटेल, घनश्याम यादव, बबलू, साहबलाल द्विवेदी समेत दर्जनों सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें