फोटो 27 सीकेटीपी 01 शहर में जुलूस निकालते रोजगार सेवक। संवाद
- फोटो : वीरांगना झलकारी बाई जयंती शोभायात्रा की जानकारी देते अध्यक्ष विद्याराम शंखवार,महामंत्री केशवदेव शंखवार,मनोज शंखवार व अन्य पदाधिकारी। संवाद
चित्रकूट। मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण और बकाया भुगतान सहित अन्य मांगों पर ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। संघ ने 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेरने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष गौरी शंकर यादव ने बताया कि रोजगार सेवक वर्ष 2006 से मनरेगा में संविदा पर कार्यरत हैं। उन्हें 10 से 12 माह का मानदेय बकाया है, जो समय पर न मिलने से आर्थिक तंगी बढ़ रही है। उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये करना और सहायक सचिव पद पर समायोजन शामिल है। ईपीएफ कटौती खाते में जमा करने, कैशलेस इलाज व हेल्थ कार्ड सुविधा भी उनकी प्रमुख मांगें हैं। इस दौरान शारदा प्रसाद, विनय कुमार, हुबलाल, सरिता देवी, जुगेश कुमार गर्ग, बालमुकुंद सिंह, दिनेश सिंह पटेल, रामनंदन द्विवेदी, अभिलाष कुमार मौजूद रहे।