रामनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार की छात्र युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नौजवान भारत सभा और शिक्षा रोज़गार अधिकार अभियान की ओर से रविवार को रामनगर चौराहे के पास प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नौजवान भारत सभा के जिला प्रमुख सुरेश ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान भारत में सम्मानजनक रोजगार मिलना कठिन हो गया है ।
एक तरफ सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा हैं। इससे सरकारी नौकरियों के अवसर कम होते जा रहे हैं। वहीं मंदी की मार झेल रही प्राइवेट सेक्टर में भी छंटनी की जा रही है।
सभा के सदस्य रवि ने कहा कि संघर्ष को बड़े आंदोलन का रूप देते हुए केंद्र व राज्य सरकार को रोजगार नीति बनाने के लिए बाध्य किया जाएगा। साथ ही रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार के तौर पर शामिल किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में रामसलोने, धीरेंद्र, शिवप्रताप, जीतेंद्र, आशीष, राहुल धीरेंद्र, बल्लू भारती, सतीश, सुरेश, रवि , नरेंद्र व कृष्ण कुमार शामिल रहे।