फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया घरना प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-6- कचहरी परिसर में धरने में बैठे खेतिहर मजदूर यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन ने 5 सूत्री मांगों को लेकर कचहरी परिसर में धरना दिया। बृहस्पतिवार को धरने के दौरान किसानों, मजदूरों, बेरोजागारों की समस्याओं को सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन

इसमें किसान सभा के राज्य कार्यकारणी सदस्य रूद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि कोरोना महामारी के समय सभी को निशुल्क दवा मिले। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि इनकम टैक्स की परिधि में न आने वाले प्रत्येक परिवार को आगमी छह माह तक 7500 रुपये का भुगतान किया जाए। मनरेगा के तहत सभी मजदूरों को कार्य दिया जाए। इस मौके पर देवी दयाल यादव, रामप्रताप विश्वकर्मा, गिरधरन, चुनकू रामापाल, विनोदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें