फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्तओं पर हो रहे हमले से आक्रोश, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिवक्ताओं पर किए हमले व अन्य समस्याओं को लेकर डीएम को 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को काम बंद करके अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा बांदा में चल रही हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला अधिवक्ता संघ बांदा के सदस्य अमित राज सिंह पर किए गए हमले को लेकर बांदा में की जा रही अनिश्चित कालीन हड़ताल का समर्थन चित्रकू ट जिले के अधिवक्ता कर न्यायिक कार्य से विरत है। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील मानिकपुर एसोसिएशन के अधिवक्ता राजकुमार पाल को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
अधिवक्ता छोटेलाल निषाद की गिरफ्तारी के समय जानबूझ कर हथकड़ी लगाकर अपमानित किया गया। इन मामलाें मेें कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के साथ सचिव शिवशंकर उपाध्याय, राकेश शुक्ला, सीपी गुप्ता, संदीप कुमार पांडेय, त्रिवन सिंह, अरूण कुमार मिश्र, शत्रुघन प्रसाद कमला, श्रीकांत पांडेय व अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें