फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली कटौती के खिलाफ बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी ने धनुष चौराहे पर प्रदर्शन किया। हाईवे पर जुलूस निकालकर तहसील परिसर में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में बिजली लगातार महंगी हो रही है। हर दिन घंटों बिजली कटौती हो रही है। इससे जनता त्रस्त हो गई है। कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र की जनता परेशान है। 10 से 12 घंटे कटौती की जा रही है। पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
मांग की कि जिले को बिजली कटौती मुक्त किया जाए। महंगी बिजली की दर कम की जाए। फर्जी मीटर रीडिंग पर रोक लगे। श्यामबाबू त्रिपाठी, सन्नो मौर्या, जुबेदा, लवलेश केशरवानी, नर्वदा प्रसाद यादव, रमाकांत गुप्ता, प्रमोद सोनी, बसंत पटेल, राजबहादुर, आलोक कुमार, रामभवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें