मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे में पाकिस्तान का पुतला फूंकते अभाविप कार्यकर्ता।
भारतीय नौ सेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव की मां व पत्नी के साथ पाकिस्तान में किए गए गलत बर्ताव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर में विरोध जताया। ट्रैफिक चौराहे में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
शनिवार की शाम को कार्यकर्ताओं ने चित्रकूट इंटर कालेज से जुलूस निकाला जिसमें कार्यकर्ता पाकिस्तान के विरोध मेें नारेबाजी करते रहे। ट्रैफिक चौराहे पहुुंचकर पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया। इसके बाद बैठक की। जिसमें संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान ने कुलभूषण की मां व पत्नी के साथ बदसलूकी कर मानवाधिकारों का उल्लघंन किया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष जय शंकर, शक्ति प्रताप सेंगर, विनोद, आशीष कुमार, आरती कुशवाहा, कविता तेज प्रकाश, कविता, किशन द्विवेदी, पुष्पराज भार्गव, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।