फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डिफेंस कॉरिडोर के लिए किसानों को कम मुआवजा मिलने पर प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 08 सीकेटीपी 23 कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। डिफेंस औद्योगिक कॉरिडोर के लिए प्रस्तावित जमीन के पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा दिए जाने को लेकर किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि उन्हें 13 लाख रुपये प्रति बीघा का पुराना सर्किल रेट दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोहदा, पथरा और नोनार गांवों की जमीन प्रभावित है। हालांकि, वर्ष 2025 में सर्किल रेट बढ़ा दिया गया था, लेकिन किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिल रहा है। किसानों ने सर्किल रेट बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस दर पर ही वे अपनी जमीन देंगे। अपर जिलाधिकारी ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में देव कुमार पांडेय, गिरीश कुमार, माता प्रसाद, कमलाकांत, नत्थू, बाबूलाल, सत्यनारायण, राजबहादुर, कृष्ण किशोर समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें