फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मध्यस्थता अभियान में निपटे 95 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोमवार को मध्यस्थता अभियान - दो के कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली। साथ ही जनपद में 21 से 23 अगस्त तक होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन किया।
विज्ञापन




जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में सचिव इला चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। अभियान के तहत अब तक कुल 1164 पत्रावलियां मध्यस्थता केंद्र में भेजी गईं। इनमें से 95 पत्रावलियों में सुलह-समझौता सफल रहा, जबकि 943 विफल रहीं। अधिवक्ता मध्यस्थों ने पक्षकारों के संपर्क सूत्र न होने और नोटिस तामील में असुविधा की शिकायत की। मध्यस्थ अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मामलों में सुलह वार्ता कराने के निर्देश दिए गए।



सचिव इला चौधरी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर समाधान समारोह 2026 आयोजित होगा। इसके तहत पूरे भारत में विशेष लोक अदालतें लगेंगी। ये अदालतें 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होंगी। चुनकूराम, चुन्नीलाल, अखिलेश ओझा, शिवनरेश, भोलाशंकर, राहुल शर्मा, अभिलाष समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें