फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील किसानों को औद्यानिक खेती दिखाई

Sun, 31 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत कृषक मेले के अंतिम दिन किसानों को जिले के प्रगतिशील किसान के खेतों का भ्रमण कराया गया। जहां किसानों ने औद्यानिक खेती देखी। इस दौरान किसानों ने केंचुआ खाद उत्पादन, आलू की खेती, फलों की खेती आदि की जानकारी ली। 
विज्ञापन


किसानों ने मालकाना के प्रगतिशील किसान रामेश्वर की पपीता की खेती, मनोहरगंज के बदलू के आलू के खेत देेखे। किसानों को बताया गया कि यहां की मिट्टी आलू की खेती के लिए कितनी लाभप्रद है। किसान साधु व राम सिंह के गेंदा के फूलों की खेती भी दिखाई गई। भ्रमण के दौरान किसानों को खौह के हीरा सिंह के यहां केंचुआ की खाद के उत्पादन की जानकारी दी गई।

योजना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस दौरान जिले के लगभग सौ किसानों को प्रगतिशील किसानों के खेतों में ले जाकर उनकी खेती के बारे में बताया और किसानों को औद्यानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में किसानों को औषधीय खेती के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर शशिकांत, इशाक खान, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें