फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बैठक में साढ़े 39 करोड़ का बजट पास

Sun, 31 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत सदस्यों की पहली बैठक में ही लगभग साढ़े 39 करोड़  का बजट पास किया गया है। बैठक में खासकर ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व सड़क निर्माण पर जोर देने को कहा गया। इसके साथ ही सूखे से लड़ने के लिए मिलकर योजना पर काम करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में शनिवार को अधिकारियों के  साथ अध्यक्ष व सदस्यों की पहली बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष मैना देवी ने कहा कि सूखा ग्रस्त के लिए ऐसी कार्ययोजना बनाएं। जिसमें किसान परिवारों को अधिक लाभ मिले। खासकर पेयजल उपलब्ध कराने के काम तेजी लाए। कुछ सदस्यों ने गांव के स्कूलों में शिक्षकों के न पहुंचने व मिड डे मील की स्थिति अच्छी न होने की बात कही। पहली बैठक में सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्र के कार्यों की सूची जमा की।

अपर मुख्य अधिकारी आरके चौधरी ने बताया कि 38 करोड़ 34 लाख 15 हजार रुपये का कार्य स्वीकृत किया गया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सिद्धार्थ पांडेय, रज्जन यादव, सविता देवी, फूलन देवी, जयराज सिंह,  निर्मलादेवी, कृपाशंकर, राकेश श्रीवास, बुधियादेवी, रीना देवी, शांति, अनिल प्रधान, छोटेलाल, एई एसपी पांडेय, जेई राकेश सिंह व सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें