चित्रकूट इंटर कालेज में रविवार को प्रजापति समाज का सम्मेलन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने समाज के उत्थान के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का उत्थान शिक्षा से हो सकता है। युवाओं को अपने समाज के साथ देश की बेहतरी के लिए योगदान देना चाहिए। डा. धर्मवीर प्रजापति ने समाज में शिक्षित होने के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक चेतना की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज ने प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास नारे का समर्थन किया है। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जयविजय सिंह आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर बैजनाथ प्रजापति, जगतपाल प्रजापति, प्रधान जानकीशरण, राजाराम, जयलाल, पीतांबर लाल आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा रामरतन प्रजापति ने आभार व्यक्त किया। सीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया।