फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चकबंदी रोकने के लिए निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तहसील कर्वी के बक्टा बुजुर्ग गांव के मौजा कौडर में चकबंदी पर रोक लगाने के लिए बुंदेली आवास किसान विकास समिति ने शहर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान समिति के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि बक्टा बुजुर्ग गांव के मौजा कौडर में चकबंदी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जबकि इसके पहले भी गांव के पास बनाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर और रामगमन मार्ग के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहीत कर ली गई। चकबंदी से किसानों की अच्छी जमीन लेेने की साजिश की जा रही है। लेखपाल व सीओ चकबंदी कराने के लिए किसानों पर दबाव डाल रहे हैं। इस पर रोक लगाई जाए। समिति के अध्यक्ष के अलावा पप्पू पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, कृष्णा रामचंद्र, राजीव, जितेंद्र सिंह, मुन्ना लाल, रामेश्वर, उमाशंकर हेमराज, मनीष रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें