फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बुंंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। पुत्री व भतीजा मामूली रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन

मप्र के मझगवां थाना क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी सोना देवी ने बताया कि वह अपने पिता कुट्टू उर्फ शिवप्रशाद (40) व उनके भतीजे जानकी के साथ पिस्टा बबेरू बांदा से इलाज करा कर घर बाइक से लौट रहे थे। शुक्रवार की सुबह जैसे ही भरतकूप क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे टोलटैक्स पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बगल से निकला। इसी दौरान हवा के झोंके से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चला रहे पिता कुट्टू पाल की मौके पर मौत हो गई। अन्य दोनों मामूली रूप से घायल हो गये। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। भरतकूप थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम कराया है। घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें