फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा

Mon, 26 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 30 लालापुर आश्रम में वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि समाज के तत्वावधान में सुबह से धुस मैदान में लोग जुटे।
विज्ञापन

वहां से शोभायात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग, मिशन रोड और सदर रोड से होकर गुजरी। समापन पर पुरानी बाजार कोतवाली परिसर में संगोष्ठी हुई, जहां वक्ताओं ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला। राजेश वाल्मीकि, महेश वाल्मीकि, शहरोज फातिमा, ममता, रानी, छोटेलाल रवि, रोहित आदि मौजूद रहे।
वहीं लालापुर स्थित ऐतिहासिक वाल्मीकि आश्रम में विविध कार्यक्रम हुए। प्रतिमा पूजन और प्रसाद वितरण हुआ। भजन संध्या देर रात तक चली। साहित्यकार रामसागर चतुर्वेदी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मानिकपुर विपिन कुमार द्विवेदी, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री आनंद पटेल, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। राजापुर स्थित तुलसी जन्म कुटीर में भी दीप जलाकर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें