फोटो-10- शहर के पटेल तिराहे पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते समाज के प्रतिनिधिगण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले भर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तो कई जगह गोष्ठियां हुईं।
डीएम अभिषेक आनंद व मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने विकास भवन परिसर से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी रीत सुंदरम मौजूद रहीं।
इसी क्रम में डीएम अभिषेक आनंद ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष पटेल की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
पटेेल सेवा संस्थान एवं बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यालय से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी नाथू राम सिंह पटेल एवं सहज गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ एलसी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान अखंड भारत के शिल्पी अमर रहें, अमर रहें सहित देश की एकता से संबंधित नारे गूंजते रहे। सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर पटेल तिराहे में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सपा लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में राजापुर क्षेत्र के उत्तमपुर गांव में वृद्ध महिलाओं को बर्तन बांटे। प्राथमिक विद्यालय ठर्री, बरमपुर, संग्रामपुर में एकता दिवस के रूप में जयंती मनाई। छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली।
ोटो-9- बरमपुर गांव में छात्रों द्वारा सरदार पटेल के चित्र को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT