फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बंजारी पूजा में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा

Thu, 21 Sep 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में गुरुवार को बंजारी पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें केसरवानी, कसौंधन व अग्रहरि समाज के लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे। शोभा यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर केशरवानी धर्मशाला चैरिटेबल कर्वी के संरक्षक लक्ष्मण दास, अध्यक्ष संतोष केसरवानी, महामंत्री रोहित ,ओम केशरवानी, अशोक केसरवानी, देवेंंद्र, महेंद्र, धर्मेंद्र केसरवानी, प्रणव, आयुष, अतुल, रवि, अंकित, रजनीश, करन, अभय निखिल आदि मौजूद रहे। कसौंधन समाज ने भी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। जिसका कई स्थानों पर स्वगत किया गया। इस मौके पर कसौंधन समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अतुल गुप्ता, उदित गुप्ता, अंकित गुप्ता, रोहित गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अग्रहरि समाज ने भी बढ़चढ़कर शोभायात्रा निकाली शहर के गंगा जी रोड स्थित कालीदेवी मंदिर में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।इस मौके पर रामनरेश अग्रहरि, जगदीश अग्रहरि, लवकुश अग्रहरि, रमेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे। गुरुवार को तीन समाज की बंजारी पूजा के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान कई बार शहर के रास्ते पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस टीम साथ में मौजूद रही। डीजे पर भक्ति गीताें पर युवक थिरकते रहे। बडी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें