फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: समाधान दिवस में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

Sun, 28 Sep 2025 05:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धितों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

थाना मानिकपुर में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता व उपजिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों व प्रार्थना पत्रों को शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जमीन से संबंधित समस्याओं में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराए। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में थाना रैपुरा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसामान्य द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सम्बन्धितों को निर्देशित किया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें