फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांग जायज, सुनवाई नहीं

विज्ञापन
फोटो-3- सपा एमएलसी मानसिंह का स्वागत करते सपाई। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के एमएलसी मान सिंह ने कहा कि विधान परिषद में शिक्षामित्रों के अलावा वित्तविहीन शिक्षकों की समस्या को लेकर सवाल उठाये जाएंगे। साथ ही पुरानी पेंशन की मांग पर भी सरकार को घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास किसानों की मन की बात सुनने का समय नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। एमएलसी की सीट जीतने के बाद पहली बार गुरुवार को सपा कार्यालय पहुंचे एमएलसी मान सिंह का सपाईयों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 साल बाद सपा के खाते में यह सीट आई है। कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लगभग दो दशक बाद भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेरोजगारों के मुद्दे को अहम मान कर रोजगार देने का काम किया है। प्रदेश के एक लाख 76 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाया था। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को मानदेय दिलाया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, सत्यनारायण पटेल, फराज खां आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें