फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः प्रियंका गांधी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बताया फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार किशोरी की खुदकुशी के मामले में राजनीतिक दलों ने सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अधिकारियों को दोषियाें पर कड़ी कार्रवाई व पीड़ित परिजनों को राहत पहुंचाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को फेल और कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी घटना की निंदा कर भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताया। बसपा नेता राजकिशोर त्रिपाठी उर्फ चुन्नू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, दरबारी लाल वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, रामलखन निषाद, इकराम वर्मा व सोनपाल वर्मा ने भी निंदा की।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा व जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव व पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें