फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अपार आईडी बनाने में रुचि नहीं ले रहे निजी स्कूल, 15 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। परिषदीय व निजी स्कूलों के बच्चों की अपार आईडी बनाई जा रही हैं। निजी स्कूल इस कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि प्रगति का ये आंकड़ा 50 प्रतिशत भी पार नहीं हो सका है जबकि परिषदीय स्कूलों का प्रतिशत 95 के पार रहा। जनपद में बेसिक व माध्यमिक में पंजीकृत 1,80,072 में से 1,71,893 बच्चों की अपार आईडी बन चुकी हैं। कार्य में दिलचस्पी न लेने पर विभाग 15 निजी स्कूलों को मान्यता समाप्त करने की नोटिस भी जारी कर चुका है।
विज्ञापन

जिले के विकास खंड कर्वी में परिषदीय व निजी स्कूल 409, शहर में 114, मानिकपुर में 326, मऊ में 288, पहाड़ी में 344 और रामनगर में 209 स्कूल संचालित हैं। बेसिक शिक्षा के कुल 1,15,000 विद्यार्थियों में से लगभग 1,12,034 लाख विद्यार्थियों की आईडी बन चुकी है। 2996 की आईडी अभी नहीं बन पाई हैं। 158 का रजिस्ट्रेशन हो गया है।
इसी प्रकार माध्यमिक में कुल 65,072 विद्यार्थियों में से 59,859 की बन चुकी है। 5213 बनाना बाकी हैं। इसमें से 274 का रजिस्ट्रेशन हो गया है। वहीं कुल चार सौ निजी स्कूलों में करीब 39,473 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें अभी तक 20 हजार का आंकड़ा नहीं पहुंचा है। निजी स्कूल संचालक अपार आईडी बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे विभाग की रैंकिंग पर भी असर पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति वाले 15 स्कूलों को विभाग ने नोटिस जारी कर अपार आईडी बनाने के लिए कहा है। साथ ही एक सप्ताह में स्थिति में सुधार न होने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी भी दी है। इससे स्कूल संचालकों में कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन



प्रत्येक विद्यार्थी को 12 अंकों का एक यूनिक कोड दिया जा रहा है, जिसमें उसके पाठ्यक्रम, ग्रेड और प्रमाणपत्र सहित पूरी शैक्षणिक जानकारी स्थायी रूप से दर्ज रहेगी। हालांकि, कई विद्यालयों में आधार सत्यापन, गलत प्रविष्टि और तकनीकी कारणों से कार्य की गति धीमी पड़ी हुई है।
स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की अपार आईडी बनाने काम चल रहा है। अभियान चलाकर सरकारी स्कूलों में बच्चों की अपार आईडी बनाई जा रही है। लेकिन इस कार्य में निजी स्कूल रूचि नहीं ले रहे हैं। शिथिलता बरतने पर पंद्रह निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।- बीके शर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें