जिला जेल में प्लबरिंग व इलेक्टिकल का प्रशिक्षण के दौरान टूल किट लिए बैठे बंदी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिला जेल रगौली में बंद कैदियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जेल से छूटने के बाद वे इस कार्यकुशलता का प्रयोग कर भरण पोषण कर सकें। जेल के अंदर भी इनसे प्लंबरिंग व इलेक्ट्रिक का काम लिया जा सकेगा। वहीं महिला बंदियों को कढ़ाई सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जेल परिसर में प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह ने कैदियों को प्लबंरिंग व इलेक्ट्रिक का प्रशिक्षण देकर टूल किट का वितरण किया। इसके अलावा महिला बंदियों को भी टूल किट दिए गए हैं।