रवि सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार का प्रमाण पत्र देते बीएसए राजीव रंजन मिश्र। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्राथमिक विद्यालय बम्भिया के प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह को शासन से भेजे गए राज्यपाल पुरस्कार का प्रमाण पत्र देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया।
शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीएसए ने पुरस्कार देकर बताया कि प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह को प्रोत्साहन के रूप में वेतन वृद्धि के बराबर तीन फीसदी वृद्धि की गई है।
दो वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। अब वह 62 के स्थान पर 64 वर्ष की आयु में विभाग से सेवानिवृत्त होंगे। हर साल निगम की बस में चार हजार किमी की यात्रा मुफ्त में कर सकेंगे। (संवाद)