मऊ। थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रसोइया ने एसडीएम को पत्र देकर प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पत्र में रसोइया ने बताया कि वह मंगलवार को विद्यालय में काम कर रही थी, तभी प्रधानाध्यापक वहां आए और दो अन्य रसोइयों को वहां से बाहर भेज दिया और उससे आलमारी से किताब निकालने को कहा।
आरोप है कि जब वह किताब निकाल रही थी, उसी दौरान प्रधानाध्यापक उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे, किसी तरह वह बचकर वहां से भागी। इस मामले में थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।