फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के संगम से होकर धर्मनगरी पहुंचेगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
फोटो- 12 - प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए लोगों को पीले चावल बांटकर पहुंचने क? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकू ट/भरतकूप। 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले में हलचल है। डीएम भानू चंद्र गोस्वामी ने बताया कि धर्मनगरी आने से पहले प्रधानमंत्री प्रयागराज जाएंगे। हालांकि प्रोटोकॉल जारी नहीं हुई है। लगातार प्रधानमंत्री के आने की तैयारियां की जा रही हैं। दो दिन से मौसम बिगड़ने से जिला प्रशासन के माथे पर चिंतन होने लगा है कि कहीं 29 फरवरी को भी ऐसा मौसम न हो तो इससे निपटने के लिए व्यापक इंतजाम करने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को मिले संकेतों के अनुसार 29 फरवरी को वह प्रयागराज आ रहे हैं। जहां दिव्यांगों को उपकरण वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में वह अबतक के सबसे ज्यादा एक कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण बांटने का रिकार्ड भी बनाएंगे।
डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन मुख्यमंत्री के कहने के बाद से लगातार 29 फरवरी की पूरी तैयारियां जारी हैं। एसपी अंकित मित्तल सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। भरतकूप के गाेंडा गांव में जनसभा स्थल पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, अपर एसपी बलवंत चौधरी, एसडीएम एके पांडेय व यातायात प्रभारी योगेश कुमार मौजूद रहे। इधर, रामघाट से लेकर मंदाकिनी नदी की सफाई व रंगरोगन के अलावा भरतकूप मंदिर मार्ग व मंदिर की सफाई पर प्रशासन लगातार विशेष कार्य करा रहा है। जिससे इन स्थानों पर भी प्रधानमंत्री के पहुंचने की संभावना पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

----------------
पीले चावल देकर किया आमंत्रित
चित्रकूट/खोही। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भीड़ जुटाने के लिए गांव गांव जाकर पीले चावल बांटने का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को सदर विकास खंड के रानीपुर गांव में भाजपा के पदाधिकारी आनंद पटेल व अंजू वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों को चावल दिए गए। उधर, शिवरामपुर व सीतापुर के पास भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने भी जनसंपर्क कर लोगों से 29 फरवरी को भरतकूप में प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचने को निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें