चित्रकूट। दीपदान मेला के लिए मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला व डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बिजली,पानी , सड़क यातायात व्यवस्था व सुरक्षा के लिए अभी से पूरे इंतजाम कर लिए जाएं।
बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि रामघाट सहित परिक्रमा मार्ग में प्रकाश की विशेष व्यवस्था की जाए। छोटे पुल व घाट पर बैरीकेटिंग लगाई जाए। मंडालयुक्त ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि इस बार पर्याप्त पुलिस बल के साथ जीआरपी आरपीएफ, सीआईडी, घोड़ा पुलिस बल लगाई जाएगी। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि मंडायुक्त के निर्देशों का पालन अधिकारी करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जय शंकर पांडेय और सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।