चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की जमीन अधिग्रहित होने के बाद काम शुरू करने की तैयारियां भरतकूप क्षेत्र के गोंडा गांव के पासं तेज हो गई। इसके लिए जहां से सड़क का निर्माण होना है। उस स्थान में समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की शुरूआत जिले के भरतकूप स्थित गोड़ा गांव के पास से होना है। इस स्थान पर शिलान्यास करने की योजना प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री से कराने बनाया है, लेकिन कार्यक्रम न मिलने के कारण शिलान्यास नहीं हो पाया। लेकिन जिस कंपनी को सड़क बनाने का कार्य इस क्षेत्र में दिया है। उसके कर्मचारियों नेे डेरा डाल लिया। जहां से सड़क की शुरूआत होनी है। वहां पर समतलीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। सदर एसडीएम अश्ववनी पांडेय ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए शासन ने कंपनियों को ठेका दिया गया है उन्होंने अपना कार्य शुरू कर दिया है।