फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिवाली मेला की तैयारी तेज, अधिकारियों ने की समीक्षा

Sun, 12 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
11 सीकेटीपी- 14- परिचय- परिक्रमा मार्ग ​स्थित खोही पंचायत भवन में बैठक में निर्देश देते एडीएम उ
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में पांच दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दोनों क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को परिक्रमा मार्ग स्थित खोही पंचायत भवन में एसडीएम पूजा साहू ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, अन्ना मवेशी न घूमें और पेयजल के लिए टैंकर लगाए जाएं। साथ ही खोया-पाया केंद्र की स्थापना के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश क्षेत्र में सतना डीएम सतीश एस और एसपी हंसराज सिंह ने परिक्रमा मेला क्षेत्र सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिवाली मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें