फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी आज शपथ ग्रहण

Thu, 14 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को नया जिला पंचायत अध्यक्ष गुरुवार को मिल जाएगा। निर्विरोध विजयी हुईं सपा की मैना देवी के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए पार्टी से लेकर प्रशासन भी जुटा है। मंच की भव्यता के लिए बाहरी जनपद से कारीगर बुलाए गए हैं। इसी मंच से सभी नए सदस्यों का भी शपथ ग्रहण होना है।
विज्ञापन


जिला पंचायत परिसर में बुधवार से ही फूल, माला से लेकर टेंट की कुर्सियां व अन्य सजावटी सामान लाए जा रहे है। गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को शानदार बनाने के लिए मंच तैयार कर रहे कारीगर जुटे है। लगभग तीस मीटर चौड़ा व बीस मीटर लंबा मंच बनाया जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष व सदस्यों के लिए विशेष कुर्सियां लगाई जाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों के साथ नेताओं का भी जमावड़ा रहेगा। 

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने बताया कि कार्यक्रम में सपा के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश सचिव उमा शंकर चौधरी के अलावा पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, सदर विधायक वीर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष भइया लाल यादव, नरेंद्र गुप्ता, आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी, गौरी शंकर मिश्रा समेत अन्य दलों के भी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पंडाल की व्यवस्था विद्यासागर यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुवार को नए जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में मैना देवी शपथ लेंगी। उनके बाद सभी नवनिर्वाचित सदस्य भी शपथ लेंगे। इसके साथ ही सदस्यों की पहली बैठक भी सभागार में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें