राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के काशीनगर मोहल्ले में आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष वालों ने ससुरालियों पर सही से इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है।
कुशी नगर वार्ड नंबर कुशिया पुरवा निवासी कल्लू सोनकर ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका देवी (19) आठ माह की गर्भवती थी। तीन चार दिन पहले चक्कर आने से गिर गई थी। उसका प्राइवेट अस्पताल से इलाज चल रहा था।हालत में सुधार न होने पर परिजन इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जारहे थे। बुधवार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया कि तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। महिला के पिता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उसकी बेटी का सही से इलाज नहीं करवाया गया है। इससे बेटी की मौत हुई है। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट व तहरीर के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
निकाली तिरंगा यात्रा
राजापुर। कस्बे में तिरंगा यात्रा बुधवार को निकाली गई। स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले। भारत माता की जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, अमित मिश्रा, बड़कू, चमनलाल, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद