डीएम ने कहा कि शेष प्रार्थना पत्रों का अधिकारी निर्धारित समय पर
निस्तारित करें। उनकी रिपोर्ट कंप्यूटर में फीड करा देें। उन्होंने
अधिकारियों को बताया कि 13 जनवरी को मुख्य सचिव आलोक रंजन का महोबा जिले का
दौरा निर्धारित है। ऐसे में वे जिले में भी आ सकते हैं। इसलिए सभी अधिकारी
अपने कार्यों को पूरा कर लें।
इस दौरान खोही के संतोष कुमार ने शिकायत
कर बताया कि सूखा राहत चेक देने के लिए लेखपाल किसानों से सुविधा शुल्क
मांग रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को संबंधित लेखपाल की जांच
करवाकर कार्रवाई करने की बात कही।
भगनपुर के ग्रामीणों ने अन्ना प्रथा की
समस्या के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुरवा तरौंहा के बीडीसी
शिवाकंात पांडे ने बिजली के लॉ वोल्टेज की समस्या होने की बात कही।
इस पर
संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी
केशव कुमार चौधरी, सीडीओ एमएअहसन, डीएफओ वीके मिश्रा, एसडीएम रजनीश कुमार
मिश्र, डीडीओ अजितेंद्र नारायण, कृषि उपनिदेशक जगदीश नारायण, जिला उद्यान
अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. एनके गहलोत, मत्सय
अधिकारी सुरेश कुमार, तहसीलदार एके सिंह, ईओ लालचंद सरोज, सीएमओ डा. पीएन
गोयल, सीओ राजेश कुमार व कोतवाल रनवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।