फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में भारती व विनोद ने बाजी मारी

Tue, 15 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। फर्राटा दौड़ में भारती विजेता बनी। छात्र वर्ग में विनोद विजयी रहा।
विज्ञापन



मुख्यालय में मंगलवार को बेडीपुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जगतगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के कुलपति ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


 उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की शैक्षिक, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठाने की जरूरत है। प्राचार्य डा. केबी पांडेय ने कहा कि अभी तक इस महाविद्यालय की बनी नकारात्मक छवि को सभी मिलकर बदल रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रों में शिक्षा व सामाजिक गतिविधियों में रूचि देखकर लगता है कि जल्द यहां अधिक कक्षाएं और अधिक योग्य शिक्षकों का स्टाफ होगा। पहले दिन की प्रतियोगिता में फर्राटा दौड़ आकषर्ण का केंद्र रहा। इसमें छात्रा वर्ग में भारती व छात्र वर्ग में विनोद पाल ने बाजी मारी।

 इस मौके पर केसी शर्मा, दुर्गेश शुक्ला, राजेश  पाल, अमित सिंह, रामनरेश यादव, पवन कुमार, रवि कुमार, धर्मेंद्र सिंह, वंशगोपाल, संगीता देवी व सीमा देवी आदि मौजूद  रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें