चित्रकूट। पंचायत चुनाव के दौरान चुने गए ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों की शपथ के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। 25 और 26 मई को वर्चुअल माध्यम से संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों की शपथ कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग को पत्र लिखकर प्रधानों के शपथ दिलाने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं।
जिले में 331 में से 245 ग्राम प्रधानों कों शपथ दिलाई जाएगी। जिसके लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने ग्राम पंचायतों के शासन ने संगठित ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाने का आदेश जारी किया है। शासन के निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत में स्थित पंचायत भवन स्कूल या कॉमन सर्विस सेंटर पर शपथ कराई जाएगी। डीपीआरओ राजबहादुर ने बताया कि ऑनलाइन शपथ के लिए पंचायत सचिव द्वारा लैपटॉप और इंटरनेट की व्यवस्था की जाएगी। आदेश आने के बाद पंचायत राज विभाग तैयारियों में जुट गया है। सभी सचिवों को तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन अनिवार्य
चित्रकूट। हस्ताक्षरित प्रधानों के शपथ पत्र डीपीआरओ कार्यालय और सदस्यों के शपथ पत्र खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। शासन ने शपथ के अगले दिन ही यानि 27 मई को ग्राम पंचायत की पहली बैठक कराने के आदेश दिए हैं। शपथ और बैठक के दौराना कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन अनिवार्य अनिवार्य है।
ऑनलाइन से प्रधान अनजान
चित्रकूट। जिले में 331 ग्राम प्रधानों में से अधिकांश प्रधान आनलाइन के बारे में सुना जरूर है लेकिन आनॅलाइन कैसे बात होती है। कैसे शपथ दिलाई जाएगी इसके बारे में उन्हें अच्छी तरह से पता नहीं है। प्रधानों ने बताया कि पहली बार वर्चुअल शपथ दिलाई जा रही है। इसके पहले ऐसा नहीं हुआ। खासकर महिला प्रधानों ने जब से यह सुना है तब से वह परेशान हैं। कई को उत्सुकता भी है और संतोष भी है कि कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ में नहीं जाना पडे़गा।