फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर/रामनगर/पहाड़ी। जिले में मंगलवार को पांचों विकास खंडों की 331 ग्राम पंचायतों में से 245 संघटित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं जनपद के 2,752 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हुए। जिसमें खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। यूपी में पहली बार प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत मित्र, तकनीकी सहायक आदि ने अपने अपने गांव में ऑनलाइन शपथ ग्रहण के इंतजाम किये। कहीं नेटवर्क की समस्या रही तो कहीं लैपटॉप या मोबाइल हैंग होने की बात सामने आई। हालांकि शाम तक सभी जगह से शांतिपूर्ण तरीके से शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो गया। इसी दौरान हर खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को शुभकामनाएं दी। प्रधानों से गांवों में वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने को कहा। मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों पर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाए।
खंड विकास अधिकारी चित्रकूट धाम कर्वी राजेश नायक ने बताया कि विकासखंड कर्वी की 92 ग्राम पंचायतों में से 70 संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा 796 ग्राम पंचायत सदस्यों को, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि विकासखंड पहाड़ी की 81 ग्राम पंचायतों में से 61 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं 691 ग्राम पंचायत सदस्य को, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विकासखंड मानिकपुर की 62 ग्राम पंचायतों में से 37 ग्राम प्रधानों एवं 422 ग्राम पंचायत सदस्यों को, खंड विकास अधिकारी मऊ हिमांशु कुमार पांडेय ने बताया कि विकासखंड मऊ की 56 ग्राम पंचायतों में से 49 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं 535 ग्राम पंचायत सदस्यों को तथा खंड विकास अधिकारी रामनगर धनंजय कुमार ने बताया कि विकासखंड रामनगर की 40 ग्राम पंचायतों में से 28 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं 308 ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कई जगह नहीं हटा घूंघट
चित्रकूट। इस बार सामूहिक रूप से बडे़ मंच पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं हुआ। एक कमरे में ही कुछ लोगों की मौजूदगी पर ऑनलाइन शपथ ग्रहण होने के बावजूद कई महिला ग्राम प्रधान व सदस्यों ने घूंघट नहीं हटाया। मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने कई बार इसके लिए प्रयास भी किए लेकिन कुछ स्थानों पर महिला प्रधान घूंघट हटाने को तैयार नहीं थी। जिससे घूंघट में ही शपथ ग्रहण किया। कई प्रधानों व सदस्यों को शपथ पत्र पढ़ने का बार-बार अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में न बुलाने का आरोप
चित्रकूट। ग्राम पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य ने मंगलवार को हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया है। मानिकपुर विकासखंड के रूकमा खुर्द गांव के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य रामचन्द्र पुत्र गिरधर ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि विगत दिनों हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वह निर्वाचित हुआ था। इसके बावजूद मंगलवार को हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उसे नहीं बुलाया गया। आरोप लगाया कि गांव के रोजगार सेवक शैल कुमार ने हारे हुए प्रत्याशी विमल कुमार को पक्षपात करते हुए शपथ दिलाई है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी भूपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत रूकमा खुर्द में वार्ड नं 10 से रामचंद्र ही जीता है और उसको शपथ दिलाई गयी है। सदस्य पद पर हारा हुआ प्रत्याशी भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंच गया था। जिसे ग्राम प्रधान ने बुलाया था। इसकी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कर्मचारी को पत्र जारी किया गया है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें