फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से प्रधान के बेटे की मौत

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। दोस्त के साथ तालाब में नहाने गया प्रधान का बेटा डूब गया। डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब से उसका शव बाहर निकाला। थाना क्षेत्र के सुरौंधा प्रधान रामसंवारी का बड़ा पुत्र रोहित कुमार (33) पुत्र रामनारायण पासी शनिवार की सुबह गांव के दोस्त सुभाष के साथ पिनहा तालाब में नहाने गया था। सुभाष शौच के लिए खेतों की ओर चला गया। इस दौरान रोहित तालाब किनारे बैठकर कपड़े धोने के बाद पानी में चला गया। लौटकर आया सुभाष उसे काफी देर तक ढूंढता रहा लेकिन कोई आवाज न आने पर गांव जाकर सूचना दी। कई ग्रामीण तालाब मेें ढूंढते रहे। इसके बाद पानी से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके दो बेटे और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के बाद पति की हो गई थी मौत
चित्रकूट। एक साल में प्रधान रामसंवारी पर दोहरा आघात लगा है। पिछले साल पंचायत चुनाव में उसके पति रामनारायण ने प्रधानी का चुनाव जीता लेकिन दूसरे ही दिन हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव में वह प्रधान बनी। उसके दो पुत्र थे जिसमें बड़े पुत्र रोहित की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अब एकमात्र छोटा बेटा राहुल बचा है। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें