फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो पलटा, 12 घायल

Sat, 15 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल लकी के पास मौजूद उसकी मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय में बेकाबू टेंपो पलट गया। इससे कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी व बांदा के 12 लोग घायल हो गए। सभी यात्री शरद पूर्णिमा में धर्मनगरी जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसमें आधा दर्जन को कानपुर रेफर किया गया है। शुक्रवार की देर रात को मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर टेंपो सीतापुर की ओर जा रहा था। पुरानी कोतवाली के पास टेंपो पलट गया जिसमें शंकर बाजार कर्वी का लकी पुत्र हरिमोहन, कानपुर देहात के मुंगीसपुर के राजीव गुप्ता पुत्र छेदीलाल, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता, आरती पत्नी अरविंद बर्राया समेती, गिरवंा बांदा के रामकिशोर पुत्र रामेश्वर, रामपाल पुत्र बाबादीन, लखीमपुर खीरी के अरुणेंद्र कुमार पुत्र सुरेश, धर्मपुर पन्ना के रामऔतार पुत्र चुन्नू, बरेली के सुरेश पुत्र रामप्रसाद, कमासिन बांदा के सुकरु लाल पुत्र रमेशकुमार, चंद्रकिशोर पुत्र रामलाल, अतर्रा के संदीप पुत्र संतोष और उनकी पत्नी रागनी घायल हो गए। घायलों में कानपुर देहात व बांदा के निवासियों को डाक्टर ने कानपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें