फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
फोटो-1- जागरूकता रैली को हरीझंडी दिखाते भाजपा नेता पंकज अग्रवाल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। पोस्टर बैनर व स्लोगन लिखित तख्तियों से लोगों को जागरूक किया ।
विज्ञापन

बीएसए राजीव रंजन मिश्र के नेतृत्व में राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन कंपोजिट विद्यालय कर्वी के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसी तरह जनपद के पांचों विकास खंडों में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, चार पहिया में सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। सड़क सुरक्षा से संबंधित क्विज, निबंध, पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित कर अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।
बच्चों ने घर-घर जाकर किया जागरूक
बरगढ़। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल जमिरा में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक प्रमुख मऊ सुशीला देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर वाहन धीमी गति से चलाने, हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

महिलाओं के बीच सुपर मॉम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमेें अपर्णा जायसवाल, कमला देवी, रंजना शालू, सुनैना देवी को पुरस्कृत किया गया। यहां खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक रविशंकर, शिक्षक पूनम सिंह, विकास सिंह, स्मिता मिश्रा, प्रीती सिंह, विद्यालय के प्रबंधक आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें