फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आंधी से सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 07 May 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। आंधी और तेज बारिश ने शहर समेत उसके आसपास के पहाड़ी व भरतकूप क्षेत्रों में तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह बिजली के खंभे गिर गए और तार टूट गए, इस कारण 100 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 20 घंटे से अधिक समय से बिजली न आने से लोग परेशान हैं और उनमें बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आए तेज आंधी तूफान और बारिश से जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बिजली लाइनों पर पेड़ों के गिरने से शहर और उसके आसपास के गांवों में रात 11 बजे तक कई इलाकों में बिजली आई नहीं थी, और कुछ गांवों में तो बुधवार दोपहर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। शहर से सटे सोनेपुर, सिद्धपुर, खोह, कसहाई, सपहा, लोढ़वारा और शिवरामपुर क्षेत्र के गोबारियां गांव में भी बिजली आपूर्ति बंद है।
पहाड़ी क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों में मंगलवार शाम से ही बिजली गुल है। इन गांवों में पहाड़ी बुजुर्ग, चकौंध, भानपुर, चकला, पनौटी औदहा, सगवारा, पथरा, अरक्षा बरेठी, अंर्की, अर्जुनपुर औदहा जैसे कई प्रमुख गांव शामिल हैं। पहाड़ी बुजुर्ग निवासी राम सहाय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दिनेश, रमेश मोदनवाल और सुशील नामदेव ने बताया कि लगभग 20 घंटे से बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी शिकायत की कि बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र में भी बिजली के खंभे गिरने और उपकरण खराब होने की खबरें हैं। घुरेटनपुर, मानपुर, सिलखोरी, रसिन, रौलीकल्याणगढ़, भैंसोंधा जैसे गांवों में मंगलवार शाम 6 बजे से बिजली आपूर्ति बंद है। इसके अतिरिक्त, भौरी क्षेत्र के चर, अरवारा, बगरेही, ब्यूर आदि गांवों में भी पेड़ गिरने से शाम 5 बजे के बाद आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही। राजापुर क्षेत्र के सौतीपुरवा के पास दो बिजली के खंभे गिरने से भी वहां बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।


बोले जिम्मेदार-
भरतकूप क्षेत्र में 17 से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए हैं और बिजली के उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली आपूर्ति को सामान्य करने के लिए कर्मचारियों की टीम को लगाया गया है और कुछ स्थानों पर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
रजनीश मौर्या,एसडीओ

बिजली गुल होने से पेयजल संकट से जूझे लोग

पहाड़ी। पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। नलकूप बंद होने से कस्बा और आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति रुक गई है।

कस्बे के निवासी शिवमंगल और रमेश ने बताया कि बिजली न होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पानी की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी बिजली आपूर्ति बाधित होती है, ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें