फोटो 25 सीकेटीपी 30 सिविल लाइंस मोहल्ला स्थित हाईवे का दृश्य। संवाद
चित्रकूट। सिविल लाइन में रविवार को लोगों को पांच घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। नेशनल हाईवे पर अंधेरा छा गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली गुल होने से व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी हुई।
दिवाली के मद्देनजर सिविल लाइन में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। पुराने बिजली उपकरणों को बदलने और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम चल रहा है। बिजली न रहने से स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हुआ। व्यापारी पप्पू, राहुल और बालकृष्ण ने बताया कि पांच घंटे तक बिजली न आने से दुकानों में काम ठप रहा।
ग्राहकों को भी बिना खरीदारी के लौटना पड़ा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि सुंदरीकरण और रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।