फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह घंटे से बिजली गुल, अंधेरे में डूबा शहर

Wed, 15 Apr 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में मंगलवार को करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ यह ब्लैकआउट रात तक जारी रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन




बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद हो गए। इन्वर्टर भी पूरी तरह से काम करना बंद कर चुके थे, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई। अमित सिंह और देव कुमार जैसे उपभोक्ताओं ने बताया कि दोपहर से बंद हुई आपूर्ति रात तक बहाल नहीं हो सकी थी। इस दौरान पेयजल की गंभीर समस्या भी पैदा हो गई। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने आश्वासन दिए कि मरम्मत का काम जारी है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें