फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पांच दिन से बिजली गुल, अब फिर बाढ़ की आहट

विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी 10 रामघाट में बाढ़ के बाद की स्थिति। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। पिछली बाढ़ का पानी भले उतर गया हो, लेकिन बंधवईन गांव के लोगों की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। पांच दिनों से बिजली गुल है और मंदाकिनी का जलस्तर फिर बढ़ने से दोबारा बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

करीब एक हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बाढ़ में कई घर गिर गए और बिजली के पोल टूट गए थे, लेकिन पानी उतरने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
बंधवईन बांध से बढ़ी जलधारा और मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर को देखकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन तो किसी तरह गुजर जाता है, लेकिन रात में पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। नदी किनारे होने से सांप व जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर डर है।
विज्ञापन

प्रधान श्याम सिंह ने बताया कि एसडीओ से बात हुई है, वह गांव आकर स्थिति देख चुके हैं और जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण सुनीता देवी, केशव और रामबली ने बताया कि पिछली बाढ़ में भारी नुकसान हुआ था, अब फिर पानी बढ़ रहा है लेकिन अभी तक कोई विशेष राहत व्यवस्था नहीं पहुंची है।

फोटो 01 सीकेटीपी 10 रामघाट में बाढ़ के बाद की स्थिति। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 10 रामघाट में बाढ़ के बाद की स्थिति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें