फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क के भरवाए गड्ढे, राहगीरों को आवागमन में नहीं होगी परेशानी

Wed, 10 Sep 2025 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-8- परिचय- बनाई जा रही जलभराव व टूटी सड़क । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। पहाड़ी से सुरसेनपुर चौराहा तक की सड़क के गड्ढों को भरवाया गया। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया तो विभाग ने मरम्मत कराई। इससे राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी। अभी तक सड़क में कई जगह बड़े-बडे़ गड्ढे थे। इनमें गिर कर राहगीर घायल हो रहे थे। औदहा गांव में तो करीब 10 फीट तक सड़क बारिश में कट कर बह गई थी।
17 किमी लंबी सड़क का निर्माण दो साल पहले 19 करोड़ 21 लाख रुपये से हुआ था। हर साल लाखों रुपये का बजट मरम्मत के नाम पर पार हो गया, लेकिन गड्ढों की संख्या बढ़ती गई। इनमें हर दिन किसी न किसी गड्ढे में गिरकर राहगीर घायल हो रहे थे। अरछा बरैठी, औदहा, नई दुनिया सहित कई गांवों को पास गड्ढे हो गए थे।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या औदहा गांव में थी। वहां बारिश के दौरान करीब एक माह पहले बीच गांव में करीब 10 फीट सड़क कट कर बह गई थी। इसमें बड़ा से गड्ढा हो गया था। दिन में एक दो बाइक सवार गिरते थे। मामले को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में 19 करोड़ से बनी सड़क में दो साल में ही गड्ढों की भरमार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभाग की नींद खुली।
विज्ञापन

विभाग ने तुरंत कर्मचारी भेज कर गड्ढों को भरवा कर मरम्मत कराई। एई आशुतोष कुमार ने बताया कि गड्ढों की जानकारी होने पर मरम्मत करा दी गई है। जहां भी गड्ढे होने की सूचना मिलती है। मरम्मत कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें