फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, चित्रकूट के ऋषभ और गोंडा के ऋषि विजेता

विज्ञापन
फोटो-1- आनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले युवक का चित्र - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में पर्यावरण संरक्षण के विषय पर आयोजित ऑनलाइन प्रांतीय चित्रण और पोस्टर प्रतियोगिता (जूनियर स्तर) में गोंडा के ऋषि आनंद व चित्रकूट के ऋषभ पटेल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूहवार प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन

सदर रोड स्थित शिक्षक संतोष सिंह पटेल के आवास से आयोजित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के परिणाम घोषित हुए। इसमें बांदा की नेहा साहू, चित्रकूट की अर्पिता सिंह, ग्रामोदय विवि की कंचन सिंह व डायट शिवरामपुर की खुशनुमा ने भी पुरस्कार जीते।
इस मौके पर प्राचार्य गोस्वामी तुलसीदास पी जी कॉलेज के डा.आरके पाल भी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में आओ करके सीखें टीम के आयोजक संतोष सिंह पटेल के साथ शैलेंद्र सिंह, महेश पटेल, आशीष सिंह, विनोद सिंह, अरविंद शिवहरे, अनुरंजन, गीता देवी, वंदना यादव व संगीता सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें