फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पोस्टमार्टम में सिर में चोट, अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि

Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुआ थाना क्षेत्र के बक्टा खुर्द गांव में नशे में दिव्यांग मां की लाठी से पीटकर हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में सिर में अधिक चोट लगने से ज्यादा खून बहने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी बेटा और बहू वारदात के बाद से भागे हैं।

गांव निवासी भोले निषाद (38) और उसके छोटे भाई जुगुल किशोर उर्फ अरविंद (33) के बीच नशे में विवाद हो रहा था। चारपाई पर लेटीं दिव्यांग मां सवारियां (55) ने मना किया तो छोटे बेटे जुगुल ने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंची भोले की बेटी रोशनी, मुन्ना देवी और मामा बुद्धीलाल को भी आरोपी ने पीट दिया, जिनका मेडिकल कराया गया है। पोस्टमार्टम में महिला के सिर पर लाठी से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हाथ, पैर और पीठ पर भी चोट के निशान हैं। अधिक रक्तस्राव से मौत हुई है।
विज्ञापन

सरधुआ थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें