मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से चोर ने एक महिला यात्री का नोटों भरा बैग छीन लिया और कूदकर भाग निकला। पीड़िता ने जीआरपी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के चिरगुडा गांव निवासी मीरा राजवाडे़ ने बताया कि वह जबलपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। मानिकपुर सतना रेलमार्ग पर मारकुंडी रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक सीट के पास आया और सिरहाने पर रखा बैग छीनकर भागने लगा। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह चलती ट्रेन से बैग लेकर भाग निकला। बैग में 15 हजार रुपये नगद, कुछ जेवर समेत आवश्यक कागज रखे थे। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार को जांच अधिकारी जीआरपी के उपनिरीक्षक विषय देव बुंदेला ने बताया कि जल्द ही चोर को दबोचा जाएगा। (संवादू)