भरतकूप। थाना क्षेत्र के बघेलाबारी मार्ग पर बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि टक्कर के बाद दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भाग निकले। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से पुलिस ने घायलों केा जिला अस्पताल भेजा है। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने प्रयागराज रेफर किया है। घायल होने वाला बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। जबकि दूसरा बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था
कौडीहार ठकुराइनपुरवा जिला छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी सरोजा देवी पत्नी नवल, सुरेंद्र पुत्र भवानीदीन व छोेटेलाल पुत्र गोरेलाल बुधवार को बांदा से छतरपुर जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही बघेलाबारी मार्ग के मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार दोनों युवक किसी तरह उठकर बाइक लेकर भाग निकले। भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। 108 एंबुंलेस के ईएमटी प्रभाशंकर व पायलट अशफाक ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।