फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के शस्त्र छीनने का प्रयास

विज्ञापन
फोटो-11- रामायण मेला के पीछे एक स्थान पर भूमि विवाद के दौरान पुलिस टीम के शस्त्र व डंडे छीनने का प्रय - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भवन निर्माण का काम शुरू होने पर सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामायण मेला परिसर के पीछे दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों के शस्त्र छीनने का प्रयास किया। बेहद तनावपूर्ण स्थिति बनने पर पुलिस टीम ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को कोतवाली लेकर पहुंच्री।
विज्ञापन

रामायण मेला के पीछे के स्थान पर उर्मिला सविता अपनी भूमि पर निर्माण कराने परिजनों के साथ पहुंची। इसी बीच दूसरे पक्ष से नत्थी व चिरौंजी के परिजन आ गए और विरोध करने लगे। दूसरे पक्ष का कहना है कि उनकी भूमि पर निर्माण हो रहा है यह नहीं होने देंगे। इसी को लेकर कहासुनी के बाद तीखी नोंकझोंक होने लगी। सूचना मिलते ही सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मय फोर्स पहुंचे और दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। कहासुनी के बीच कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के शस्त्र व डंडे छीनने का भी प्रयास किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि अधिकारियों ने नहीं की है। सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि भूमि पर निर्माण का विवाद है। दूसरे पक्ष को लगता है कि उनकी भूमि के कुछ हिस्से पर पहला पक्ष निर्माण करा रहा है। एसडीएम कोर्ट से आदेश के बाद निर्माण शुरू हुआ था। फिलहाल पुलिसकर्मियों से कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें