जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार को पुलिस गंभीर दिखी। सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जमीन का जायजा लिया। इसके बाद दोनों पक्ष के कागजातों को देखकर यथास्थिति बनाए रखने को कहा। शुक्रवार को दोनों पक्ष सदर एसडीएम के सामने कागजात प्रस्तुत करेंगे।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट विकलांग विश्वविद्यालय के पास भाजपा नेता आनंद प्रताप सिंह पटेल व पूर्व बसपा सांसद आरके सिंह पटेल पक्ष के बीच बुधवार को जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने दोनों पक्ष की बात सुनी थी। उस मामले में गुरुवार दोपहर सीओ सिटी राजेश तिवारी, कोतवाल रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जमीन का जायजा लिया। इससे पहले दोनों पक्षों के कागजात कोतवाली में देखे गए और जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया।