चित्रकूट।चित्रकूट। नौ फर्जी फर्मों के खिलाफ राज्य कर विभाग ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी सौंपी है, जिससे 3.26 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले की जांच में तेजी आएगी। इन फर्मों ने फर्जी कागजात का इस्तेमाल कर यह कर चोरी की है, जिसके संबंध में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शासन स्तर पर जीएसटी चोरी की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पुलिस भी इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जांच को प्रभावी बनाने हेतु पुलिस ने राज्य कर विभाग से फर्मों के पंजीकरण, भुगतान के लिए प्रस्तुत कागजात, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक विवरणों सहित 11 प्रकार की सूचनाएं मांगी थीं। राज्य कर विभाग से सभी सूचनाएं पुलिस को प्राप्त हो गई हैं।
सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने फर्मों द्वारा भुगतान की गई धनराशि के तरीके के अलावा सभी जरूरी कागजात मांगे गए थे। राज्य कर विभाग से सभी दस्तावेज मिल गए हैं। इससे जांच को गति मिलेगी।